छात्राओं की विभिन्न प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बनाया
अयोध्या, मई 12 -- अयोध्या, संवाददाता। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के आचार्य नरेंद्र देव महिला छात्रावास में फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई। इसमें जूनियर छात्राओं ने नृत्य, गीत, कविता व अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत करके यादगार पल के रूप में संयोया। वहीं सीनियर छात्राओं ने हॉस्टल में बिताए अपने अनुभव साझा किए और जूनियर्स को सफलता के लिए प्रेरित किया। छात्रा चांदनी मिस फेयरवेल रहीं। मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन करके किया गया। सभी सीनियर छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए तथा भावुक माहौल में उन्हें विदाई दी गई। इस मौके पर छात्रावास की वार्डन डॉ. महिमा चौरसिया ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में आने वाली हर चुनौती का सामना कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डॉ.नीलम यादव, डॉ. नीलम सिंह, डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.