छात्राओं की राखी से सजेगी सैनिकों की कलाई
मैनपुरी, अगस्त 26 -- देश की सरहदों पर तैनात वीर जवानों की सलामती और दीर्घायु के लिए प्राथमिक विद्यालय रजवाना की छात्राओं ने अपने हाथों से दो सैकड़ा से अधिक राखियां तैयार कर भेजी हैं। राष्ट्रपति पदक से सम्मानित प्रधानाध्यापक मोहम्मद इशरत अली ने बताया कि पिछले दस वर्षों से छात्राएं स्वयं राखियां बनाकर पुलिसकर्मियों और सैनिकों को भेजती आ रही हैं। प्रतिवर्ष राखियां मिलने पर भारतीय सेना की ओर से धन्यवाद संदेश प्राप्त होता है, जो पूरे विद्यालय परिवार के लिए अनमोल धरोहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.