छात्राओं की राखियां एयरफोर्स जवानों की कलाइयों पर सजेगी
मेरठ, अगस्त 19 -- रक्षाबंधन के पावन पर्व पर डीएम पब्लिक स्कूल किला परीक्षितगढ़ की छात्राओं ने देश की रक्षा में समर्पित भारतीय वायुसेना के जवानों के लिए अपने हाथों से आकर्षक राखियां तैयार कीं। छात्राओं ने पूरे उत्साह और भावनात्मक जुड़ाव के साथ इन राखियों को तैयार किया, जिन्हें एयरफोर्स स्टेशन सूरतगढ़ (राजस्थान )के जवानों की कलाइयों पर सजाया जाएगा। डायरेक्टर रविंद्र चौधरी एवं भागेश्वरी चौधरी व प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में देशभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करती हैं। डीएम पब्लिक स्कूल की छात्राओं की यह पहल निश्चित रूप से 'राखी का रिश्ता देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों के नाम' का सुंदर संदेश देती है। यह भी पढ़ें- बच्चों द्वारा तैयार सर्वश्रेष्ठ राखियां सरहद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.