प्रयागराज, अप्रैल 10 -- प्रयागराज मुख्य संवाददाता उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. बीएल शर्मा ने शुक्रवार को महिला सेवा सदन महाविद्यालय बैरहना का औचक निरीक्षण किया। दोपहर एक बजे महाविद्यालय पहुंचे निदेशक को एकमात्र संचालित बीए पाठ्यक्रम में कुल पंजीकृत 60 छात्राओं में से 40 उपस्थित मिलीं। प्राचार्या प्रो. अमिता शुक्ला, तीन शिक्षिकाओं समेत सात तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी उपस्थित मिले। पंजीकृत छात्राओं की संख्या बेहद कम मिलने पर निदेशक ने प्राचार्या एवं उपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्राओं से आसपास के इंटर कालेजों से अधिकाधिक संख्या में छात्राओं का पंजीकरण बढ़ाने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.