सासाराम, मई 9 -- शिवसागर, एक संवाददाता। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंदवा में शनिवार को मीना मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चियों को सामाजिक, राजनीतिक और जीवन के हर पहलुओं पर सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। मंच की अध्यक्ष गीता कुमारी ने बतायी कि सभी शिक्षक मिलकर बच्चियों को शिक्षा और आत्मबल दोनों प्रदान कर रहे हैं। कहा कि लड़कियों को हंसते-खेलते जीवन की हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें अपनी दिनचर्या में पढ़ाई, घूमना और आगे बढ़ना भी शामिल करना चाहिए। वहीं अभिभावक और शिक्षकों के बीच संगोष्ठी भी आयोजित की गई। इसमें बच्चियों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने और उन्हें देश, राज्य तथा हर विभाग में आगे रखने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। संगोष्ठी में इस बात पर भी चर्चा हुई कि बच्चियों को उनके साथ हो...