छात्राओं का हुआ हीमोग्लोबिन परीक्षण
वाराणसी, अगस्त 19 -- वाराणसी। भारत विकास परिषद, काशी प्रांत की ओर से 'एनीमिया मुक्त भारत' अभियान के तहत रानी मुरार बालिका इंटर कॉलेज में दो दिनी एनीमिया जांच शिविर लगा। काशी प्रांत से सम्बद्ध वाराणसी जिले की वरुणा, सृजन, नीलकंठ, शिवम, श्रद्धा, साकेत एवं गाजीपुर शाखा के सहयोग से दो दिन में 1,697 छात्राओं की हीमोग्लोबिन जांच हुई। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय महामंत्री शैलेश वर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी काजल वर्मा थी। इस मौके पर डॉ. शिप्रा धर, श्रद्धा अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष हरीश वालिया, डॉ. सचिन अग्रवाल, विवेक सूद, अनूप जैन, विकास रत्न, उषा श्रीवास्तव, श्वेता मेहरोत्रा, डॉ. अनीता सिंह, रवि बरनवाल, डॉ. प्रियंका जायसवाल मौजूद थीं। यह भी पढ़ें- Amroha News: निशुल्क एनीमिया जांच शिविर आयोजित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.