छात्राओं का सम्मान व स्नेह देखकर भावुक हुए जवान
सीतामढ़ी, अगस्त 29 -- मेजरगंज। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रखंड क्षेत्र स्थित राजऋषि आचार्यश्री सुदर्शनजी महाराज द्वारा स्थापित आचार्य सुदर्शन विद्यापीठ की छात्राओं ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों संग रक्षा बंधन हर्षोल्लास और भावनात्मक माहौल में मनाया। छात्राओं ने जवानों की कलाई पर राखी बांधकर मातृभूमि की रक्षा में सदैव तत्पर रहने वाले वीर सपूतों के दीर्घायु, सुखद एवं सुरक्षित जीवन की कामना की। कार्यक्रम में भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। छात्राओं ने जवानों को अपना भाई मानते हुए राखी बांधी और उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान कुछ छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अभिनय के माध्यम से भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की महत्ता को दर्शाया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। यह भी पढ़ें- Madhubani News:...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.