पीलीभीत, अप्रैल 18 -- पीलीभीत। राम लुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय में नारी शक्ति बंधन एवं महिला सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत छात्राओं एवं शिक्षकों ने मानव श्रृंखला बनाई। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, समान अधिकार एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जन-जागरूकता फैलाना रहा। मानव श्रृंखला के माध्यम से छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिलाओं के अधिकारों, शिक्षा के महत्व तथा आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई। मानव श्रृंखला में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लेकर महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। यह भी पढ़ें- दीवार पर हस्ताक्षर, मानव श्रृंखला से महिला सशक्तिकरण का संदेश प्राचार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.