आरा, फरवरी 26 -- बिहिया। निज संवाददाता नगर स्थित कन्या मध्य विद्यालय बिहिया में फाइलेरिया और क्रीमी के रोकथाम हेतु एल्बेंडाजोल एवं फाईलेरिया की दवाएं खिलाई गई। प्रधानाध्यापक सर्वेश राम ने सर्वप्रथम दोनों दवा खायी। तत्पश्चात सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने दवा खाई। प्रधानाध्यापक ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग के निर्देश पर गुरुवार को टीम द्वारा विद्यालय के सभी छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को फाईलेरिया एवं एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई। कुल 427 छात्राओं ने दवा खाई। दो वर्ष से ऊपर एवं 14 वर्ष तक के बच्चे-बच्चियों को फाईलेरिया की दो टबलेट एवं एल्बेंडाजोल की एक टबलेट तथा 14 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति को फाइलेरिया की तीन टबलेट एवं एल्बेंडाजोल की एक टबलेट का सेवन करना है। गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति एवं दो वर्ष से नीचे के बच्चों क...