जौनपुर, मई 10 -- जौनपुर, संवाददाता। रुहट्टा स्थित नगर पालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को जागरूकता कार्यशाला आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं और महिलाओं को संक्रमण से बचाव के उपाय बताए गए। मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों के बारे में जानकारी दी गई। अध्यक्षता स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शैली निगम ने की। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखना बेहद जरूरी है। इससे संक्रमण और अन्य बीमारियों से बचाव होता है। मासिक धर्म महिलाओं में होने वाली सामान्य और प्राकृतिक प्रक्रिया है, जो उनके स्वस्थ होने का संकेत भी है। कहा कि जानकारी के अभाव में आज भी कई बच्चियां मासिक धर्म के दौरान कपड़े आदि का उपयोग करती हैं, जिससे संक्रमण और विभिन्न बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। यह भी पढ़ें- किशोरी स्वास्थ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.