गोंडा, जनवरी 28 -- वजीरगंज। कन्हैया बक्श सिंह इण्टर कालेज मधवापुर टिकरी में थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम ने बुधवार को छात्राओं व महिलाओं को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। उप निरीक्षक कैलाश नाथ ने छात्र-छात्राओं से सम्बन्धित सवालों के जवाब दिए। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी भी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य शनि सिंह, कांस्टेबल सुनील कुमार, दीपक यादव, महिला आरक्षी सोनम सिंह, सरिता सहित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...