छात्राओं और महिलाओं को किया जागरूक
हरदोई, अप्रैल 20 -- हरदोई। जनपद में मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत पुलिस की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि जिले के थाना सुरसा, बिलग्राम और पाली क्षेत्र में टीमों ने गांव व शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। थाना सुरसा की टीम ने ग्राम गोरही में पंपलेट वितरित कर महिलाओं व बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1930, 181, 108 व 102 की जानकारी दी। साथ ही गुड टच-बैड टच के बारे में जागरूक किया और साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए। इस दौरान उपनिरीक्षक सुरेखा शर्मा व महिला हेड कांस्टेबल स्नेह लता शुक्ला मौजूद रहीं। वहीं, थाना बिलग्राम की टीम ने बीजीआरएम इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को जागरूक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.