जहानाबाद, दिसम्बर 11 -- अरवल, निज संवाददाता। जिले में गठित एंटी रोमियो स्क्वायड टीम के द्वारा गुरुवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्राओं के बीच एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। टीम के प्रभारी नाजिया खातून ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी सुरक्षा, कानूनी अधिकारों एवं साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना है। विद्यालय में उपस्थित छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों से सीधे संवाद कर अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला उत्पीड़न से संबंधित कानूनों के बारे में विस्तार से बताया। उन्हें यह भी समझाया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, ऑनलाइन उत्पीड़न या हिंसा की स्थिति में वे तुरंत शिकायत दर्ज करा सकती हैं और कानून उन्हें पूर्ण सुरक्षा प्रदान करता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.