बरेली, अप्रैल 10 -- मीरगंज, संवाददाता।बीडीएम पब्लिक स्कूल में गुरुवार को हुई कार्यशाला में मीरगंज थाने की पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक किया। डायरेक्टर अचल मिश्रा एवं प्रधानाचार्य चारु खन्ना ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। मिशन शक्ति की प्रभारी उप निरीक्षक नीतू गौतम ने छात्राओं को साइबर सुरक्षा, लैंगिक संवेदनशीलता, बालिका सुरक्षा एवं पाक्सो अधिनियम के बारे में जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को डिजिटल सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने, महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों का सम्मान करने तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल सहायता को प्रेरित किया। इस दौरान शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की। रोहित शर्मा, सेजल रोहिला, गीता गोला एवं नव्या गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.