सिमडेगा, मार्च 17 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय अभियान आविष्कार के तहत प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में अध्यनरत 18 छात्र छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण के लिए पलामू रवाना हुए। सभी छात्राएं 17 मार्च से लेकर 19 मार्च तक पलामू प्रमंडल के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे तथा उनके संबंध में जानकारी प्राप्त करेंगे। पहले दिन नेतरहाट जाएंगे। इसके बाद पलामू प्रमंडल का भ्रमण करेगें। मौके पर शिक्षक विजयंत गुप्ता, केदार मोहती, लाल धन नायक के अलावे अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.