बरेली, अप्रैल 13 -- अंकित शुक्ला, बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में इन दिनों एक अनोखी तस्वीर देखने को मिल रही है। यहां छात्राएं सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि खेतों में उतरकर रोटावेटर, पावर टिलर जैसे कृषि यंत्र भी चला रहीं हैं ताकि वह खेती की नई तकनीकों से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें।‎कृषि संकाय में इस बार छात्राओं का विशेष रूझान देखने को मिला है। विभागाध्यक्ष प्रो. उपेंद्र कुमार बालियान के अनुसार विश्वविद्यालय ने खेती और बागवानी के लिए उच्च गुणवत्ता के यंत्र उपलब्ध कराए हैं। पावर ट्रिलर, रोटावेटर, कल्टीवेटर और अर्थ ऑगर मशीन विभाग में आ चुकी हैं। इन मशीनों को चलाने का प्रशिक्षण छात्र-छात्राओं को दिया जा रहा है, जिससे वे खेती की बारीकियां समझ सकें। यह पहल इसलिए भी खास है क्योंकि आमतौर पर भारी कृषि यंत्रों को चलान...