मुजफ्फरपुर, मार्च 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सिर्फ छात्र ही नहीं, सरकारी स्कूल की छात्राएं भी पाइप फिटिंग से लेकर नल की मरम्मत तक का हुनर सीख रही हैं। कौशल आधारित प्रशिक्षण से बच्चे हुनरमंद बन रहे हैं।शिक्षा विभाग एवं पीरामल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जिले के चयनित विद्यालयों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए रोजगार एवं जीवन कौशल विकास कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। हर शनिवार को दो-दो घंटे की ट्रेनिंग बच्चों को दी जा रही है। शनिवार को दो हजार से अधिक बच्चों ने प्लंबिंग मॉड्यूल की ट्रेनिंग ली। 10 अलग अलग कौशल का प्रशिक्षण मिलना है। अब तक दो कौशल बच्चे सीख चुके हैं। जबतक बच्चे एक कौशल सीख कर उसमें उतीर्ण नहीं हो जाते, तब तक दूसरे कौशल की ट्रेनिंग नहीं दी जाती है।9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं हुए शामिलराज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.