मधुबनी, दिसम्बर 8 -- मधुबनी। 37 देशों का भ्रमण कर बालिका सशक्तीकरण का अलख जगाने के लिए पर्वतारोही व साइक्लिस्ट समीरा मधुबनी पहुंची। आंध्रप्रदेश से यात्रा शुरू कर महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, एमपी और यूपी के रास्ते मधुबनी आईं समीरा खान ने सोमवार को शहर के कई सरकारी व निजी विद्यालयों में जाकर छात्राओं को प्रोत्साहित किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से बड़े सपने देखने और उसे पाने के लिए नए रास्ते बनाने का संदेश दिया। समीरा ने छात्राओं से कहा कि हम महिला नहीं इंसान हैं। हमें महिला के नाम पर कमजोर नहीं बनना है। खुद की प्रतिभा को निखारकर शक्तिशाली बनना है। शहर के आरके कॉलेज, शिवगंगा बालिका उच्च विद्यालय, पोल स्टार एवं रीजनल सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं को समानता, लैंगिक भेदभाव, दहेज उत्पीड़न जैसी सामाजिक बाधाओं के बारे में जानकारी देने के बाद हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.