हमीरपुर, फरवरी 27 -- हमीरपुर, संवाददाता। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। खेलकूद के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में आगे रहने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेयरमैन कुलदीप निषाद ने छात्राओं की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि निरंतर प्रयास करने वाले किसी भी क्षेत्र में कभी पीछे नहीं रहते। जो छात्राएं आज किसी वजह से पिछड़ गई हैं वो इसे चुनौती के रूप में लेकर और मेहनत करें। मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य डॉ.सबा कौसर ने महाविद्यालय की चैंपियन छात्रा चित्रा को ट्रॉफी प्रदान की। सर्वोच्च अंक और विभागीय विषय परिषद प्रतियोगिताओं की छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए।साक्षी गुप्ता और सपना द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में चित्रा, श्रुत्यादि...