सीवान, अप्रैल 19 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के डीएवी पीजी कॉलेज परीक्षा केन्द्र पर सत्र 2025-29 सीबीसीएस यूजी फर्स्ट सेमेस्टर परीक्षा 2025 परीक्षा चल रही है। परीक्षा अवधि में लगातार दूसरे दिन प्रभा प्रकाश डिग्री कॉलेज व आंबेडकर कॉलेज बड़हरिया के परीक्षार्थियों की परीक्षा कार्यक्रम सही से नहीं समझे जाने के कारण परीक्षा छूट गई। इसे लेकर परीक्षार्थियों ने केन्द्र पर हंगामा भी जमकर किया। इधर, इस पूरे मामले की जानकारी केन्द्राधीक्षक द्वारा जेपीयू प्रशासन को दे दी गई है। इसके उपरांत विश्वविद्यालय की तरफ से इस संदर्भ में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया है। जेपीयू के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि यूजी सीबीसीएस सेमेस्टर फर्स्ट परीक्षा 2025 के ऐसे परीक्षार्थी जो परीक्षा कार्यक्रम को लेकर भ्रमित होने से अनुपस्थित रहे हैं, उनके संदर्भ में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.