कोडरमा, अगस्त 11 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। रांची स्थित पुरानी विधानसभा के पास मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक की स्थिति बन गई। एक दिन पूर्व छात्र-युवा हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित लोकतांत्रिक मार्च के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में अभाविप कार्यकर्ता विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़ रहे थे। पुलिस द्वारा रोकने के प्रयास के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। यह भी पढ़ें- झारखंड में छात्रों पर पुलिस द्वारा किये लाठी चार्ज की निंदाप्रदर्शन के परिणाम प्रदर्शन के दौरान अभाविप के कोडरमा जिला संयोजक अतुल आनंद सहित कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अभाविप कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई तथा ...