छात्रहितों के लिए संघर्ष करने वाले नेता थे उपेंद्र सिंह मानू
लखनऊ, जुलाई 20 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार को पूर्व छात्रनेता और हबीबुल्लाह छात्रावास के पूर्व अंतःवासी स्व. उपेंद्र सिंह मानू की 22वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व छात्रनेताओं, छात्रों और कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उपेंद्र सिंह मानू छात्रहितों के लिए सदैव संघर्षरत रहे और विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते थे। कांग्रेस प्रवक्ता और पूर्व छात्रनेता अंशू अवस्थी ने उन्हें छात्रों का समर्पित नेता बताया। वरिष्ठ छात्रनेता पवन उपाध्याय, विजय कुमार सिंह टिंटू और आरपी सिंह चौहन ने कहा कि मानू का छात्र राजनीति में योगदान अविस्मरणीय है। कार्यक्रम में कपिल वर्मा, डॉ. जीतेश सिंह, अमरेश पाल सिंह समेत कई पूर्व छात्रनेता, छात्र और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.