छात्रसंघ नेताओं ने महाविद्यालय में की तालाबंदी, छत पर चढ़े छात्र
रुद्रपुर, अप्रैल 6 -- खटीमा, संवाददाता। छात्रसंघ नेताओं ने डिग्री कॉलेज के घोषित परिणाम में बड़ी संख्या में छात्रों को फेल किए जाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को महाविद्यालय में तालाबंदी कर दी। इस दौरान छात्रों ने धरना-प्रदर्शन किया, कक्षाओं का बहिष्कार किया और विरोध जताते हुए कॉलेज की छत पर चढ़ गए। सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े छात्रसंघ अध्यक्ष और उनकी टीम कॉपियों की दोबारा जांच की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। छात्र नेताओं का कहना था कि एक सप्ताह पहले हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का परिणाम घोषित हुआ था, जिसमें 30 से 35 प्रतिशत छात्रों को विश्वविद्यालय द्वारा फेल कर दिया गया। इस संबंध में प्राचार्य को ज्ञापन भी दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि एक ही विषय में 50 से अधिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.