दरभंगा, जनवरी 11 -- दरभंगा। मिथिला स्टूडेंट यूनियन की रविवार को बैठक में छात्रसंघ चुनाव पर विस्तृत चर्चा हुई। मकर संक्रांति के अवसर पर मिलन समारोह के साथ ही चुनावी रणनीति पर व्यापक विमर्श किया गया। कॉलेज इकाइयों को मजबूत करने, नए छात्रों को संगठन से जोड़ने और पुराने सदस्यों के सदस्यता नवीनीकरण अभियान को तेज करने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। प्रत्येक कॉलेज एवं विश्वविद्यालय परिसर में नियमित बैठकें, छात्र संवाद कार्यक्रम आदि पर भी निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से उदय नारायण झा को मुख्य चुनाव पदाधिकारी नियुक्त किया गया। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष नीरज क्रांतिकारी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर छात्रसंघ चुनाव की तैयारी में जुट जाएं और संगठन की नीतियों को छात्र-छात्राओं तक पहुंचाएं। राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्या भूषण ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.