देहरादून, सितम्बर 30 -- उत्तराखंड के डिग्री कॉलेजों में मंगलवार को हुए छात्र संघ चुनाव में दून समेत गढ़वाल मंडल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का दबदबा बरकरार है। गढ़वाल मंडल के 55 डिग्री कॉलेजों में से 23 में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। वहीं, मुख्य विपक्षी छात्र संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के 17 और अन्य के 15 कॉलेजों में छात्र संघ अध्यक्ष बने हैं। कुमाऊं मंडल में 51 कॉलेजों में से 25 पर निर्दलीय, 16 पर एबीवीपी और सात पर एनएसयूआई के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। इस बार छात्र संघ चुनाव में पहली बार छात्राओं को 50 फीसदी की हिस्सेदारी अलग-अलग पदों पर दी गई थीं।गढ़वाल में एबीवीपी का जलवा दिल्ली में जेन-जी आंदोलन के बाद सभी की निगाहें छात्र संघ चुनाव के नतीजों पर थीं। क्योंकि केंद्रीय विश्वविद्यालय ...