छात्रसंघ की 50 फीसदी सीटों पर छात्राएं होंगी काबिज
अल्मोड़ा, सितम्बर 19 -- अल्मोड़ा। एसएसजे विवि के चारों परिसरों में छात्रसंघ चुनावों में छात्राओं को 50 फीसदी प्रतिनिधित्व दे दिया गया है। जल्द ही विश्वविद्यालय की ओर से आरक्षित सीटों की भी घोषणा की जाएगी। शुक्रवार को चुनावों को लेकर विवि की बैठक भी हुई। एसएसजे विवि में छात्राओं की संख्या 65 प्रतिशत से भी अधिक है, लेकिन इसके बावजूद छात्रसंघ चुनावों में छात्राओं का प्रतिनिधित्व ना के बराबर है। अब शासन की ओर से राज्य के अधीन आने वाले तीन विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ में छात्राओं के लिए आधी सीटें आरक्षित करने का निर्णय लिया गया है। शासन के निर्देशों के बाद विश्वविद्यालय की ओर से अल्मोड़ा, बागेश्वर, चम्पावत व पिथौरागढ़ परिसरों में आधी सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित कर दी हैं। यह भी पढ़ें- देहरादून के DAV समेत इन 4 कॉलेजों में 29 को होंगे छात्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.