देहरादून, मार्च 14 -- मसूरी। संवाददाता एमपीजी छात्र संघ पदाधिकारियों ने कॉलेज परिसर में पत्रकारों से बातचीत में छात्र संघ अध्यक्ष प्रवेश पंवार के द्वारा लगाये गये आरोपों को नकारा है। उन्होंने कहा कि वह जब से छात्र संघ अध्यक्ष बने हैं तब से शहर की राजनीति करने का प्रयास कर रहे हैं व कालेज की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे।शनिवार को कालेज परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में छात्र संघ विश्व विद्यालय प्रतिनिधि आशुतोष जोशी ने कहा कि छात्र संघ अध्यक्ष कालेज से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान न देकर अपनी राजनैतिक छवि को चमकाने का प्रयास कर रहे हैं। छात्र संघ चुनाव गत सितंबर माह में हुए थे, उसके बाद से आज तक उन्होंने छात्र संघ की बैठक नहीं बुलाई। न ही कालेज की समस्याओं पर कोई वार्ता की जबकि छात्र संघ में होने पर वह उनका सहयोग करने को तैयार हैं। उन्होंने क...