छात्रसंघ अध्यक्ष ने रखी मांग, सीएम ने सचिव को दिए पूरा करने के निर्देश
रुद्रपुर, अगस्त 4 -- खटीमा। एचएनबी राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष रोहित जोशी ने मंगलवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उन्हें महाविद्यालय को लेकर दस सूत्री मांग पत्र दिया। मांगों को पूरा करने के लिए रूसा मद से अनुदान उपलब्ध कराने की मांग की। जिस पर मुख्यमंत्री ने सारी मांगों को पूरा करने के लिए उच्च शिक्षा सचिव को निर्देशित भी कर दिया है। छात्र संघ अध्यक्ष रोहित जोशी ने सीएम को बताया कि महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए हाईटेक शौचालय का निर्माण कराया जाए। शुद्ध पेयजल उपकरण की व्यवस्था कराई जाए। महाविद्यालय में क्रीड़ा मैदान को समतल कराने के साथ ही पुस्तकालय में नए प्रकाशन की पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएं। क्रीड़ा परिसर में स्टेज एवं बच्चों के बैठने के लिए बैंच लगाने व महाविद्यालय की चाहर दीवारी में वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.