बस्ती, जनवरी 26 -- बस्ती। एपीएन पीजी कॉलेज में रविवार को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कक्षा नौ व 10 के 17300 छात्र-छात्राओं को 343.92 लाख, कक्षा 11 व 12 के 15860 छात्र-छात्राओं को 324. 98 लाख, उच्च कक्षा के कुल 6114 छात्र-छात्राओं को 635. 94 लाख रुपये उनके खातों में स्थानांतरित किए गए। इसमें अनुसूचित जाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्रा शामिल हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में पूर्व दशम, दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत प्रथम चरण में छात्रवृत्ति वितरण किया गया। मुख्य कार्यक्रम लखनऊ में आयोजित हुआ, जिसमें समस्त वर्ग के छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री ने छात्रवृत्ति प्रदान किया। हर जिले में छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.