छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाणपत्र पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे
औरैया, अक्टूबर 3 -- जिले के पूर्वदशम और दशमोत्तर शिक्षण संस्थानों में शनिवार को मुख्यमंत्री के छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के लाभार्थी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाणपत्र वितरित किए गए। जिला समाज कल्याण अधिकारी रविन्द्र कुमार शशि ने बताया कि जिले में संचालित सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। विभागीय अधिकारियों ने विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों को स्वीकृति प्रमाणपत्र प्रदान किए और योजनाओं की जानकारी दी। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जनता इंटर कॉलेज ककोर बुजुर्ग, जनता इंटर कॉलेज चंद्रनगर सेहुद, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दिबियापुर और वैदिक टेक्निकल औद्योगिक इं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.