छात्रवृत्ति से वंचित रहे छात्रों को एक और मौका, खोला गया पोर्टल
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 3 -- शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का पोर्टल एक बार फिर से खोला गया है। छात्रवृत्ति से वंचित रहे छात्र-छात्राओं को राहत देते हुए नई समय सारिणी जारी कर डाटा अपडेट करने को कहा गया है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभय कुमार सागर ने बताया कि मास्टर डाटा लॉक न होने, छात्रों द्वारा गलत डाटा अपलोड करने, संस्थानों से आवेदन अग्रसारित न होने और पीएफएमएस पर लंबित होने के साथ ही ट्रांजैक्शन फेल होने जैसे कारणों से वंचित रह गए पिछड़ा वर्ग के छात्रों को राहत देने के लिए नई समय-सारिणी जारी की गई है। यह भी पढ़ें- वंचित छात्रों को छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति का मिलेगा लाभ समय सारिणी के अनुसार विद्यालय सात सितंबर तक मास्टर डाटा तैयार करेंगे। विश्वविद्यालय व एफिलिएटिंग एजेंसियों द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.