भागलपुर, अप्रैल 11 -- भागलपुर। जिला शिक्षा कार्यालय के डीपीओ माध्यमिक शिक्षा ने पीएम श्री बालिका इंटर स्कूल सबौर की प्रभारी प्रधानाध्यापक को शोकॉज कर जवाब मांगा है। जारी पत्र के अनुसार विद्यालय की छात्रा रश्मि कुमारी से प्राप्त परिवाद पत्र मिला है। छात्रा ने परिवाद पत्र द्वारा अवगत कराया है कि सत्र 2025-26 की राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृति की परीक्षा कन्या मध्य विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र सबौर में पढ़ाई के दौरान दी थी। परीक्षा में उत्तीर्णता प्राप्त की। इसके बाद वर्ग नवम में पीएम श्री बालिका इंटर स्कूल सबौर में नामांकन लिया। छात्रवृत्ति के लाभ के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया। आवेदन की प्रति एक सितंबर 2025 को प्रभारी प्रधानाध्यापिका को भेजकर वेरीफिकेशन करने का अनुरोध किया था। किन्तु छात्रा का वेरीफिकेशन का आवेदन को वेरिफाई नहीं करने के कारण छात्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.