बरेली, अप्रैल 13 -- बरेली। शैक्षिक सत्र 2025-26 में छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति योजना से किसी भी कारणवश वंचित रह गए छात्रों को दुबारा से मौका मिलेगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर ने बताया कि विभाग जल्द ही पोर्टल को फिर से खोलेगा। तकनीकी कारणों से एनआईसी द्वारा मास्टर फीस प्रोसेस नहीं हो सकी थी। इसके चलते कई छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। अब इस समस्या का समाधान खोज लिया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 1766 छात्रों को दोबारा खुले पोर्टल का लाभ मिला था। यह भी पढ़ें- छात्रवृत्ति योजना में राहत, वंचित छात्रों को दोबारा मौका
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.