देहरादून, फरवरी 12 -- देहरादून। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिनव शाह ने बुधवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं (2025-26) के भौतिक सत्यापन की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सत्यापन कार्य समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। सीडीओ ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि जनपद के जिन 18 विद्यालयों में अभी सत्यापन कार्य शेष है, वहां 16 फरवरी 2026 तक शत-प्रतिशत छात्रों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस प्रक्रिया में कोई ढिलाई न बरती जाए ताकि सभी पात्र छात्र-छात्राओं को समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.