छात्रवृत्ति संबंधित मामलों का जल्द निपटारा करें अधिकारी: डीसी
कोडरमा, मई 24 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता समाहरणालय सभागार में शनिवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, कब्रिस्तान घेराबंदी एवं जीर्णोद्धार योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना तथा अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास निर्माण एवं जीर्णोद्धार योजना समेत अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को आपसी समन्वय स्थापित कर छात्रवृत्ति आवेदनों का सत्यापन शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- विद्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.