अयोध्या, मई 29 -- अयोध्या, संवाददाता। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सर्किट हाउस में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान उनके द्वारा पिछड़े वर्गों के शैक्षिक, सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा किया। उन्होंने पूर्वदशम छात्रवृत्ति, दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध ढंग से लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान पिछड़े वर्ग के निर्धन, असहाय एवं गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों के लिए संचालित शादी/विवाह अनुदान योजना पर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को तकनीकी एवं डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से...