छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के आवेदन शुरू, जनवरी में खातों में पहुंचेगी धनराशि
बलरामपुर, जुलाई 23 -- बलरामपुर, संवाददाता। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पूर्वदशम, दशमोत्तर एवं अन्यदशम छात्रवृत्ति तथा शुल्क प्रतिपूर्ति योजनाओं की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्य ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मूल निवासी अल्पसंख्यक वर्ग के पात्र छात्र-छात्राएं निर्धारित तिथियों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के नवीनीकरण आवेदन 11 अगस्त से 25 अगस्त तक किए जाएंगे, जबकि नए आवेदन 21 सितंबर 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। इसी तरह उच्च कक्षाओं के विद्यार्थियों के नवीनीकरण आवेदन 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक और नए आवेदन 31 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन किए जा सकेंगे। यह भी पढ़ें- SBI Asha Scholarship 2026: एसबीआई दे रहा है 15 लाख रुपये तक की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.