लखनऊ, अप्रैल 17 -- लखनऊ। दिवंगत अधिवक्ताओं के बच्चों की शिक्षा हेतु अधिवक्ता कल्याणकारी एसोसिएशन लखनऊ की ओर से 18 अप्रैल को सायं 4:00 बजे सिविल कोर्ट स्थित सेंट्रल बार एसोसिएशन के सभागार में 30वां छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित किया गया है। मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अब्दुल मोइन होंगे। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी, न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला एवं जनपद न्यायाधीश मलखान सिंह होंगे। यह भी पढ़ें- झारखंड बार काउंसिल सदस्य निर्वाचित होने पर अधिवक्ता अब्दुल कलाम रशीदी का स्वागत यह भी पढ़ें- बार पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण आज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...