देवरिया, अक्टूबर 3 -- देवरिया, निज संवाददाता। समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनांतर्गत कक्षा 9 से 12 तक के सभी वर्गों के पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति की धनराशि 3 अक्टूबर को उनके आधार सीडेड बैंक खातों में अंतरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए जाने के लिए 3 अक्टूबर को पूर्वाह्न 10 बजे लोक भवन, सचिवालय में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जनपद के सभी विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जाएगा। संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य सजीव प्रसारण के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे तथा छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित कराएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...