संभल, मार्च 30 -- शहर के जीके सिल्वर स्टोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा एक से 11 तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सुधा चौधरी, क्षमा अग्रवाल, डायरेक्टर योजना गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों गीत, कविताएं, नृत्य एवं लघु भाषण के माध्यम से सभी का दिल जीत लिया। छोटे-छोटे बच्चों को ग्रेजुएशन ड्रेस में देखकर अभिभावकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। समारोह का मुख्य आकर्षण शिक्षाविद् डॉ. जीके गुप्ता ने छात्रवृत्ति वितरण किया। काव्या कक्षा 3 और अक्ष कक्षा 8 को Rs.2100 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.