अमरोहा, जुलाई 28 -- अमरोहा। वर्ष 2026-27 के लिए पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य, अन्य पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति भुगतान के लिए प्रक्रिया की समय सारणी जारी की गई है। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि कक्षा नौ से 12 तक के सभी विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटा पूरा करने के लिए 22 जुलाई से पांच अगस्त तक की समय सीमा निर्धारित की गई है। सभी विद्यालयों को निर्देशित किया कि मास्टर डाटा पूर्ण करने का शत प्रतिशत कार्य तीन अगस्त तक पूरा कर लें। जिन विद्यालयों के नाम मास्टर डाटा में एक से अधिक बार अंकित हैं, उनके नाम हटाने के लिए प्रस्ताव तीन दिन में जिला समाज कल्याण अधिकारी को दें। यह भी पढ़ें- पूर्वदशम व दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना की समय-सारिणी जारी...