औरैया, अप्रैल 13 -- औरैया, संवाददाता। शैक्षिक सत्र 2025-26 में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। समाज कल्याण विभाग जल्द ही पोर्टल दोबारा खोलने जा रहा है, जिससे पात्र छात्र-छात्राएं आवेदन कर योजना का लाभ ले सकेंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी रविन्द्र कुमार शशि ने बताया कि तकनीकी या अन्य कारणों से जिन छात्रों की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी, उन्हें अब दूसरा अवसर दिया जाएगा। यह निर्णय समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण के निर्देश पर लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि कोई भी पात्र छात्र छात्रवृत्ति से वंचित नहीं रहेगा और पारदर्शी व्यवस्था के तहत धनराशि सीधे खातों में भेजी जाएगी।विभाग के अनुसार तकनीकी कारणों से एनआईसी द्वारा मास्टर फीस प्रोसेस नहीं हो पाने के चलते...