गोपालगंज, जनवरी 16 -- गोपालगंज /पंचदेवरी , एक संवाददाता । राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृति योजना के लाभ के लिए छात्र पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों को परीक्षा में सफल होने पर छात्रवृति की राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। योजना का लाभ भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा दिया जाएगा। परीक्षा में चयनित छात्रों को एक हजार रुपए मासिक छात्रवृति प्रदान की जाएगी। एक साल में छात्रों को 12 हजार रुपए छात्रवृति के तौर पर दिया जाएगा। इस योजना का लाभ सरकारी व सरकारी सहयाता प्राप्त विद्यालयों में पंजीकृत वर्ग 09-12वीं तक के छात्रों को दिया जाएगा। जवहार नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय या निजी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र योजना के लिए पात्र नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.