फरीदाबाद, सितम्बर 23 -- नूंह। सरकारी एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय साधन-सह-पात्रता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 सितंबर से शुरू होंगे। विद्यार्थी 25 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि परीक्षा 29 नवंबर को आयोजित की जाएगी।जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि एनएमएमएसएस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी विद्यार्थियों को आगे की शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस परीक्षा के माध्यम से हरियाणा में 2337 विद्यार्थियों का चयन किया जाना है। चयनित विद्यार्थियों को कक्षा नौवीं से 12वीं तक प्रतिमाह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...