सीतामढ़ी, अप्रैल 8 -- सीतामढ़ी। जिला मुख्यालय डुमरा स्थित पीएम श्री कमला बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सुषमा कुमारी छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित हुई। मुख्य अतिथि डीएम रिची पाण्डेय, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के सीनियर एक्सपर्ट सदस्य अरुण कुमार वर्मा व माध्यमिक शिक्षा डीपीओ आयुष कुमार ने संयुक्त रुप से विद्यालय की चयनित दो मेधावी छात्राओं को सुषमा छात्रवृति राशि का चेक व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की पूर्ववर्ती छात्रा रही स्वर्गीय सुषमा कुमारी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। मौके पर अतिथियों ने कक्षा नवमी की छात्रा मनीषा भारती एवं कक्षा दसवीं की मुस्कान कुमारी को पांच-पांच हजार रुपये का चेक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक मो. कमरुल होदा व संचालन ...