चाईबासा, जून 15 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम मे प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना मे निर्धारित लक्ष्य 2 लाख 3 5 हजार 175 के विरुद्ध अब तक 1 लाख 83 हजार 805 विद्यार्थियों का पंजीकरण किया जा चुका है। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने शेष पात्र विद्यार्थियों का पंजीकरण शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया है , ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को योजना का लाभ मिल सके। उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय स्थित सभागार में प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं तथा साइकिल वितरण योजना की प्रगति का समीक्षा की गयी। समीक्षा के क्रम में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत लाभान्वित होने वाले संस्थानों, महाविद्यालयों एवं विद्यालयों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि छात्रवृत्ति योजनाओं के पारदर्शी ए...