छात्रवृत्ति में लापरवाही पर होगी जवाबदेही, पात्र विद्यार्थियों को समय पर मिलेगा लाभ
कन्नौज, जुलाई 24 -- कन्नौज, संवाददाता। जिले में छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का लाभ पात्र विद्यार्थियों तक समय से पहुंचाने के लिए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास ने कहा कि कोई भी पात्र छात्र-छात्रा योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। आवेदन प्रक्रिया में लापरवाही या देरी मिलने पर संबंधित संस्था और नोडल अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। विकास भवन के हर्षवर्धन सभागार में कक्षा 9-10 और 11-12 के शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों और छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों की कार्यशाला में सीडीओ ने योजना की समयबद्ध प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों तक योजना की जानकारी पहुंचाकर अधिकतम पात्र छात्रों के आवेदन कराए जाएं। यह भी पढ़ें- छात्रवृत्ति योजना के लिए जारी की गई समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.