बुलंदशहर, मार्च 2 -- जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ सुधीर कुमार सोलंकी ने बताया कि राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना में 6 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। छात्रा सृष्टि ने जनपद में छठा एवं अरुण ने जनपद में नौवां स्थान प्राप्त किया। चयनित छात्र/छात्राओं को कक्षा 9 से 12 तक प्रतिवर्ष 12 हजार की धनराशि मिलेगी। छात्रवृत्ति के लिए लिखित परीक्षा 9 नवंबर को बुलंदशहर में परीक्षा आयोजित की गई थी जिसका परिणाम एक मार्च को घोषित किया गया । जिसमें विद्यालय के छह विद्यार्थियों क्रमशः सृष्टि, अरुण, तानिया, वंदना, आशी एवं दक्ष गौतम का चयन हुआ है। सृष्टि ने जनपद स्तर पर छठा एवं अरुण ने जनपद स्तर पर 9वां स्थान प्राप्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...