बांदा, जून 23 -- बांदा। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की छात्रा द्वारा माता-पिता के अफसर होते हुए भी फर्जी प्रमाणपत्रों के सहारे छात्रवृत्ति लिए जाने की अब समाज कल्याण अधिकारी जांच करेंगे। उप निदेशक ने उन्हें निर्देश देते हुए 15 दिन में रिपोर्ट देने को कहा है। कृषि विश्वविद्यालय में परास्नातक कीट विज्ञान विभाग की छात्रा नंदनी सिंह ने 2023 व 2024 में खुद को गरीब होने के आय प्रमाण पत्र देकर करीब 80 हजार रुपये की छात्रवृत्ति ले ली। इतना ही नहीं ईडब्लूएस बनवाकर इसका विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए उपयोग किया। जबकि नंदनी के पिता राजेश कुमार आईटीआई में अनुदेशक व मां सुनंदा टेक्सटाइल कंपनी में पर्यवेक्षक हैं। दोनों की आय सालाना करीब 11 लाख रुपये है। यह भी पढ़ें- फर्जी आश्रित प्रमाण पत्र लेकर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश, युवती पर मुकदमाजांच प्रक...