छात्रवृत्ति भुगतान के लिए 5.14 करोड़ की स्वीकृति
मुजफ्फरपुर, अगस्त 22 -- मुजफ्फरपुर। आरबीटीएस होम्योपैथी कॉलेज अस्पताल में पीजी में अध्ययनरत और इंटर्नशिप कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। स्वास्थ्य विभाग ने उनकी छात्रवृत्ति भुगतान के लिए 5.14 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है। स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव शंभू शरण ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में होम्योपैथी कॉलेज अस्पताल में पढ़ रहे छात्रों को यह लाभ दिया जाएगा। राशि की निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी होम्योपैथी कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य होंगे। तिरहुत प्रमंडल के क्षेत्रीय अपर निदेशक इसके नियंत्री पदाधिकारी होंगे। राशि की निकासी जिला कोषागार से की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.